तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का समापन

Advertisements

तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का समापन

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सूवरिया गांव में चल रहे तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन का समापन बुधवार को हो गया। कुंज मिलन समारोह में बांकुड़ा से आए गायक सहदेव दास ने प्रवचन के माध्यम से भगवान की लीलाओं का वर्णन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कुसमटांड़ के रंग दल ने भी आकर्षक कीर्तन गायन प्रस्तुत किया। उप प्रमुख आशा देवी धार्मिक अनुष्ठान में पहुंची और गांव की सुख समृद्धि की कामना की। समापन बेला में आरती एवं 52 भोग प्रसाद वितरण  किया गया। सफल बनाने में गांव के 16 आना कमेटी के लोगों का योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top