सेविका – सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

0

 

सेविका – सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : आठ सूत्री मांगों को लेकर आँगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर बाघमारा प्रखंड के सेविका सहायिकाएं शनिवार को बेमियादी हड़ताल पर चली ग ई। सेचिका-सहायिकाएं बाघमारा प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ गई। प्रखंड अध्यक्ष पार्वती देवी ने बताया कि रांची के आक्रोश रैली में सरकार के प्रतिनिधि सुदिव्य कुमार सोनु ने आश्वासन दिया था कि कैबिनेट की बैठक में मांगों पर विचार किया जाएगा, लेकिन किसी तरह का पहल शुरू नहीं किया गया। मजबूरन हड़ताल पर जाने का निर्णय लेना पड़ा। मांगों में नियमावली में सुधार, मानदेय बढ़ोतरी, पूर्ण सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने व नियमितीकरण, मोबाइल एवं पोषाहार की राशि बाजार दर के समान भुगतान करना आदि शामिल है। लोली  देवी, बबिता रावत, कुंती दिव्या, गिरजा कुमारी, रजिया खातून, रुक्मिणी देवी, तुलसी रानी पाल, रूबी कुमारी, उषा देवी, रीना राय, बिंदु देवी, बेबी देवी , तेजनी देवी, संजोती देवी, आलू देवी, सोना मनी कुमारी, लता देवी , कलावती, विमला देवी, लीलावती देवी, विद्यावती देवी, रिंकी देवी, बबीता देवी, रीता देवी, सीमा देवी , रूपा देवी, बेबी देवी, कोशमी देवी,  संतोषी दिव्या, अष्टमी देवी, भारती पांडेय , आलका देवी , सुमित्रा देवी, शशी सरिता ,रेणु गुप्ता , रूबी सिंह , गिरिजा कुमारी ,फातमा , आरिका खातून, आशा राय, मामूनी मंडल, अंजना कुमारी केवट, रेणु सिंह, प्रमिला राय, रोशनी देवी, मीना देवी, भवानी देवी, गीता देवी , ज्योति देवी, दीपावली कुमारी, कल्पना देवी, शबनम आरा, कागजी देवी, संध्या देवी, अंगूरा देवी आदि मौजूद थी।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *