जन संवाद कार्यक्रम में भिड़े जलेश्वर व रोहित समर्थक

0

जन संवाद कार्यक्रम में भिड़े जलेश्वर व रोहित समर्थक

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय की मौजूदगी में मारपीट 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : श्यामडीह स्थित शिव प्लाजा में शनिवार को आयोजित कांग्रेस के जन संवाद कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो समर्थक तथा हाल ही में पार्टी में शामिल हुए रोहित यादव समर्थक आपस में भिड़ ग ए। अपने-अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी को लेकर उत्पन्न विवाद में जलेश्वर समर्थक आशु सिंह तथा रोहित समर्थक सोनू शर्मा के बीच मारपीट हो ग ई। घटना के समय पार्टी के प्रदेश प्रचार कमेटी के चेयरमैन सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह सहित अन्य वरीय नेता मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम शुरू होते ही जलेश्वर व रोहित के पक्ष में नारेबाजी शुरू हो ग ई। जलेश्वर समर्थक आशु को जोरदार ढंग से नारा लगाते देख रोहित समर्थक सोनू भड़क गए और दोनों के बीच धक्कामुक्की से बात मारपीट तक पहुंच गई। इस घटना से मंचासीन नेता हतप्रभ रह गए। जिलाध्यक्ष व अन्य नेताओं ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया और तब जाकर कार्यक्रम शुरू हो पाया।

==किसने क्या कहा :

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। उन्होंने कहा कि बाघमारा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करें ताकि राहुल गांधी के हाथों को मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि राहुल ही देश के एक मात्र ऐसे नेता हैं जो नजर से नजर मिलाकर बात करते हैं, जबकि दूसरे दल के नेता नजर मिलाकर बात करने से डरते हैं। देश में एकता बनाए रखने के लिए राहुल दो -दो बार पूरे देश का भ्रमण कर चुके हैं।

==जिलाध्यक्ष पर भड़के जलेश्वर :

अपने संबोधन के दौरान पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो के निशाने पर जिलाध्यक्ष संतोष सिंह रहे। उन्होंने जिलाध्यक्ष पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि कार्यक्रम की जानकारी न तो प्रखंड अध्यक्ष और न ही नगर अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं को दी ग ई। किसी के इशारे पर कार्यक्रम का आयोजन कर दिया गया। यह परिपाटी ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है।

==ये थे मौजूद: कांग्रेस के वरीय नेता प्रणव झा, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, विजय सिंह, मदन महतो, शमशेर आलम, अभिजीत राज, रवि चौबे आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *