साहू समाज की महिलाओं ने जमकर खेली डांडिया 

0

साहू समाज की महिलाओं ने जमकर खेली डांडिया 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : साहू समाज महिला प्रकोष्ठ ने साहू समाज भवन हुट्टी बाजार प्रांगण में डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महिला अध्यक्ष सुचिता देवी के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सह समाज के जिला अध्यक्ष बाल गोविन्द साहू, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू, महिला अध्यक्ष सुचिता देवी एवं अन्य अतिथियों के मां दुर्गा की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, स्तुति और आरती से की गई।

 

इस मौके पर समाज की महिला अध्यक्ष सुचिता देवी ने शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि पूजा में भक्तजन पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की उपासना करते हैं। इस अवसर पर साहू भवन में महिलाओं और लड़कियों के द्वारा डांडिया नृत्य प्रतियोगिता एवं सामूहिक डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में स्नेह, प्यार और आपसी एकता की अनुभूति हुई।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन युवा अध्यक्ष सोनी साह ने किया।

इस समारोह के आयोजन में महिला प्रकोष्ठ की महासचिव विनीता साह, मार्गदर्शन मंडल की गीता देवी, मीरा देवी, मधु देवी, आरती देवी, उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी, प्रमिला देवी, नीतू साह, कोषाध्यक्ष माधुरी गुप्ता, संयुक्त सचिव पिंकी साह, शिल्पी साह, सुष्मिता साह का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा पुनम देवी और रजनी देवी की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *