दुर्गापूजा को ले जोगता में शांति समिति की बैठक 

0

दुर्गापूजा को ले जोगता में शांति समिति की बैठक 

डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद : दुर्गापूजा के मद्देनजर जोगता थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। पूजनोत्सव को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया गया। थानेदार राजेश कुमार ने पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने, भीड़ को नियंत्रित करने की समुचित व्यवस्था, अशांति फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। इंटक नेता शकील अहमद, दारोगा शीतल उरांव व मोहन बहादूर क्षेत्री, स अनि सुनील लकड़ा व तिल्ला उरांव, निवर्तमान पार्षद धर्मेंद्र महतो, राकोमयू नेता संजय कुमार सिंह व नयन चांद महतो, अनुज सिन्हा, रामलाल महतो, केबी सहाय, सुखदेव विद्रोही, पंचम सिंह, आदिनाथ घोष,  मोहन लाल नोनियां, बीरू रजक, पप्पू सिंह, भोला राम, स्वामीनाथ ठाकुर, मजहर अंसारी, जसीम अंसारी, वृजबिहारी सिंह आदि थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *