पीरटांड़ में शांतिपूर्ण दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन रेस 

0

पीरटांड़ में शांतिपूर्ण दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन रेस 

पूजा में नहीं बजेगी डीजे, अश्लील गानों पर प्रतिबंध

डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : पीरटांड़ प्रखंड में शांतिपूर्ण दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन रेस है। इसी के तहत

शुक्रवार को पीरटांड़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में दुर्गापूजा कमिटी के लोगों के साथ पूजा के दौरान विधि व्यवस्था को लेकर मंथन हुआ।

थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज और चिरकी में भव्य दुर्गापूजा होता है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्णय लिया गायबकि पूजा के दौरान डीजे और अश्लील गाने नहीं बजाए जाएंगे। अगल-बगल शराब नहीं बेची जाएगी। बैठक में प्रमुख सबिता टुडु, श्याम प्रसाद, बद्री प्रसाद, शमसाद आलम, सफदर अली, मनोज हेम्ब्रम, हीरा साव, सोमरा हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *