मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 मजदूर, वीडियो जारी कर सरकार से वतन वापसी की गुहार

0

मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 मजदूर, वीडियो जारी कर सरकार से वतन वापसी की गुहार

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिले के मजदूरों के विदेशों में फंसने का सिलसिला जारी है। इस बार झारखंड के 70 प्रवासी मजदूर मलेशिया में फंसे गए हैं। पिछले चार माह से कंपनी इन मजदूरों को उनके मजदूरी का भुगतान नहीं कर रही है। इससे मजदूरों के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी दुर्दशा बताई है और सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है।

साथ ही उन्होंने बकाया वेतन के भुगतान की मांग भी की है। मलेशिया में फंसने वाले यह सभी मजदूर झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिले के रहने वाले हैं।

 

केंद्र और राज्य सरकार करे मदद : सिकंदर अली

 

प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने भारत सरकार और राज्य सरकार से मजदूरों की मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि रोजगार की कमी के कारण झारखंड में हर दिन कहीं न कहीं से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। लोग रोजी-रोटी की तलाश में विदेश जाते हैं और वहां उन्हें प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बड़ी मुश्किल से मजदूर अपने वतन लौट पा रहे हैं। सरकार को मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए रोजगार की व्यवस्था करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि झारखंड के 70 मजदूर मलेशिया में फंसे हुए हैं।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *