उसरी नदी के किनारे लगाए जाएंगे हजारों पौधे : डीएफओ

0

उसरी नदी के किनारे लगाए जाएंगे हजारों पौधे : डीएफओ

अगले साल तक 18 लाख पौधे लगाने का वन विभाग का लक्ष्य

उसरी बचाव अभियान का कार्य तारीफे काबिल : मनीष तिवारी 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : पूर्वी जोन के डीएफओ मनीष तिवारी ने मंगलवार को उसरी बचाव अभियान के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने टीम के साथ विभिन्न स्थलों का दौरा किया। उन्होंने देखा कि सैकड़ों पेड़ सुरक्षित हैं। उन्होंने अभियान के कार्यों की सराहना की।

इस मौके पर

राजेश सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वे पिछले 10 वर्षों से प्रयासरत हैं। आगे भी जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। डीएफओ

मनीष तिवारी ने गिरिडीह हाई स्कूल मैदान, अमित बरदियार छठ घाट और पेसरा गढ़ छठ घाट का निरीक्षण किया और अभियान के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अगले साल उसरी के किनारे हजारों पेड़ लगाए जाएंगे और वन विभाग का लक्ष्य अगले साल तक 18 लाख पेड़ लगाने का है। उन्होंने बताया कि सीसीएल से भी सहायता ली जाएगी। फिलहाल 300 गेबियन और पेड़ उसरी बचाव अभियान को दिए जाएंगे।

उसरी बचाव अभियान के कोर कमिटी के संयोजक राजेश सिन्हा ने बताया कि पिछले दस सालों से वे इस दिशा में प्रयासरत हैं और अब सफलता नजर आने लगी है। सीसीएल जीएम और सदर विधायक की पहल पर उसरी नदी में साढ़े तीन करोड़ की लागत से तीन-चार छिलका डेम बनना है और हजारों पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य है।

सिन्हा ने गिरिडीह वासियों से अपील की है कि पर्यावरण पर विशेष ध्यान दें और जल्द ही हर वार्ड में पचास पेड़ लगवाने का अभियान भी चलाया जाएगा।

उसरी बचाव अभियान कोर कमिटी के सूरज नयन, तनुजा सहाय, संगीता सिन्हा, मजहर अंसारी, संदीप देव, अभिषेक, अभय, सिराज योगेश, सक्षम, कंचन देवी, भीम कुमार, गुप्ता कुमार और अन्य पर्यावरण प्रेमी इस अवसर पर उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *