राजगंज इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनी विनोद बाबू की जयंती

0

राजगंज इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनी विनोद बाबू की जयंती

डीजे न्यूज, राजगंज, धनबाद : राजगंज इंटर कॉलेज के प्रांगण में सोमवार को कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष और झारखंड निर्माण के पुरोधा स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की 101वीं जयंती पूरे धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नंदकिशोर महतो, शंकर किशोर महतो, वीरेंद्र मुंशी, पूर्व प्राचार्य मलिक महतो, प्राचार्य मनोज कुमार और डॉ. इरफान अहमद उपस्थित रहे। जयंती समारोह में बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों ने स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के योगदान और झारखंड के निर्माण में उनकी अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। संचालन और आयोजन बड़े ही सजीव और प्रेरणादायक माहौल में संपन्न हुआ।

मंच संचालन प्रो संजीत कुमार महतो व धन्यवाद ज्ञापन प्रो इफरान अहमद ने किया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *