वेतन भुगतान में देरी पर शिक्षकों की प्रशासन से वार्ता, 4 मई को होगी बैठक

Advertisements

वेतन भुगतान में देरी पर शिक्षकों की प्रशासन से वार्ता, 4 मई को होगी बैठक

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जेपीएसएस के प्रधान सचिव मैनेजर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधीक्षक से मिलकर दो माह से लंबित वेतन के मुद्दे पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

मुलाकात के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि वेतन निकासी प्रक्रिया को तेज करने के लिए शिक्षकों को एक निर्धारित फॉर्मेट दिया गया है। सभी शिक्षकों से अपील की गई है कि वे इस फॉर्मेट को भरकर संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (DDO) को सौंपें, ताकि भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने भी साफ कहा कि वेतन लंबित रहने में प्रशासन की ओर से कोई देरी नहीं है, बल्कि आवश्यक प्रक्रियाओं के पूरा न होने के कारण विलंब हो रहा है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रखंडों के DDO शीघ्र वेरिफिकेशन कार्य पूरा कर बिल ट्रेजरी ऑफिसर (T.O.) के समक्ष प्रस्तुत करें।

इस संबंध में जिले के सभी DDO की बैठक 4 मई को बुलाई गई है, जिसमें लंबित वेतन भुगतान को लेकर ठोस निर्णय लिए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में जेपीएसएस के प्रधान सचिव मैनेजर प्रसाद सिंह, अध्यक्ष बासुकीनाथ राय, शिक्षक आनंद शंकर, केदार प्रसाद यादव समेत कई शिक्षक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top