शक्ति कॉलेज में मनी बिनोद जयंती 

0

शक्ति कॉलेज में मनी बिनोद जयंती 

डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद : शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में सोमवार को झारखंड के पितामह स्व. बिनोद बिहारी महतो की जयंती मनाई ग ई। प्राध्यापक, छात्र-छात्राओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया। प्राचार्य डॉ अरुण कुमार महतो ने कहा कि बिनोद बाबू कॉलेज के संस्थापक अध्यक्ष रहे हैं। आज जब झारखंड में भ्रष्टाचार परवान पर है, राजनेता कुर्सी के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। ऐसे समय में बिनोद बाबू के विचारों की प्रासंगिकता और बढ़ गयी है। उन्होंने झारखंड में शिक्षा का अलख जगाया। बलियापुर,राजगंज, चंदनकियारी, चास सहित जगह- जगह लोगों को जागरूक कर दर्जनों स्कूल कॉलेज खोले। समाज में व्याप्त शराबखोरी, बहुपरित्याग, अंधविश्वास के खिलाफ समाजसुधार आंदोलन चलाया। झारखंड सरकार ने उनके नाम पर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी बनाया यह हमारे लिए गौरव की बात है। धनबाद लॉ कॉलेज की स्थापना इन्हीं की देन है। उन्होंने कहा कि शिक्षित होकर ही शिक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है । मौके पर  प्रो मोकितउद्दीन, प्रो रमेश प्रसाद, प्रो समीर कुमार महतो, प्रो अविनाश कुमार,वप्रो कल्पना कुमारी, प्रो राखोहारी महतो, प्रो राजू महतो, प्रो मेघनाथ महतो, प्रो राकेश कुमार महतो, प्रो दिनेश मधेशिया, प्रो राजकुमार प्रसाद , प्रो पंचानन सिंह चौधरी , प्रो शेखर महतो, प्रो चमन महतो , प्रो राजकुमारी, मोहित कुमार महतो ,जितेंद्र महतो , तेंदुलकर भट्ट, चक्रधर महतो , फुल मनी देवी, लालू महतो, राहुल कुमार , इंदु कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियंका कुमारी, भुनेश्वर महतो, शांति देवी ,लाजवंती देवी, शंकर महतो, प्रदीप महतो, पंकज महतो आदि मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *