एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी की पत्नी जया मांझी की रिम्स में मौत

0

एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी की पत्नी जया मांझी की रिम्स में मौत

 

लाइलाज बीमारियों से जूझ रही थी 25 लाख की इनामी नक्सली जया, धनबाद के अस्पताल से किया गया था गिरफ्तार

 

रिम्स ने बेहतर इलाज के लिए एम्स किया था रेफर 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : एक करोड़ के इनामी नक्सली प्रयाग मांझी की पत्नी जया का शुक्रवार को रिम्स रांची में निधन हो गया है। उसे धनबाद के एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया गया था। हार्डकोर इनामी नक्सली जया मांझी उर्फ सविता उर्फ चिंता पर सरकार 25 लाख का इनाम रखी थी। शुक्रवार को रांची के रिम्स में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जया मांझी को 16 जुलाई को गिरफ्तार कर गिरिडीह केंद्रीय कारा लाया गया था। जया की जिस समय गिरफ्तारी हुई थी, उसी समय उसकी हालत गंभीर थी। धनबाद के अस्पताल से उसे एम्स ले जाने की सलाह दी गई थी। हालांकि गिरिडीह पुलिस ने जब जया मांझी को गिरफ्तार किया तो न्यायिक दंडाधिकारी निखत आयशा की अदालत में उसे महज जांडिस से पीड़ित बताया। अस्पताल का डिस्चार्ज पेपर भी दिखाया लेकिन इस बीच शुक्रवार की जया मांझी ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद से रिम्स में ही उसका शव पड़ा रहा। अस्पताल की ओर से जया के गृहक्षेत्र खुखरा थाना को फोन कर मामले की जानकारी दी गई। जेल प्रशासन की टीम शनिवार को रिम्स से जया के शव को लेने जाएगा। शव लेकर मृतक के पैतृक निवास पहुंचाएगा।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *