झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में विधि व्यवस्था बनाए रखें : गिरिडीह पुलिस

0

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में विधि व्यवस्था बनाए रखें : गिरिडीह पुलिस

 

परीक्षा को प्रभावित करने वाले पोस्ट नहीं करें शेयर, होटल मालिक परीक्षार्थी की पूरी छानबीन के बाद होटल में रखें

 

गिरिडीह पुलिस ने परीक्षा के दौरान शांति बनाए रखने का किया अनुरोध

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने अपील की है कि 21 सितंबर और 22 सितंबर को आयोजित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखें। इस दौरान

कोई भी l परीक्षार्थी या अन्य व्यक्ति किसी भी प्रकार से विधि व्यवस्था या परीक्षा को प्रभावित करने वाले कृत्य या किसी प्रकार के संदेश, भ्रामक जानकारी, भ्रामक संदेश, तस्वीर, वीडियो आदि सोशल मीडिया जैसे Facebook, Twitter (X), WhatsApp, Instagram, YouTube आदि पर पोस्ट, अपलोड या शेयर न करें, जिससे परीक्षा की विधि व्यवस्था भंग होने की संभावना हो।

होटल मालिकों से भी अपील है कि होटल में ठहरने वाले परीक्षार्थियों की पूर्ण जानकारी लेकर ही उन्हें रहने दें। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि हो या किसी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति हो तो तत्काल नजदीकी थाना को सूचित करें।

परीक्षा की अवधि में विधि व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना अविलंब थाना या नियंत्रण कक्ष के नंबर 100/112 या 9693143157 पर दें।

 

संपर्क सूत्र :

पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह : 9431706326

 

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), गिरिडीह : 8292804643

 

पुलिस उपाधीक्षक (सदर), गिरिडीह: 9431706270

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरिया: 7319761126

 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ: 9431386930

 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी: 8130318261

 

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिसई-बगोदर: 9599692304

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *