अमित शाह ने झारखंडधाम में भगवान शिव की अराधना कर फूंका चुनावी बिगुल 

0

अमित शाह ने झारखंडधाम में भगवान शिव की अराधना कर फूंका चुनावी बिगुल 

झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का किया दावा, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन पर जमकर साधा निशाना 

डीजे न्यूज, झारखंडधाम(गिरिडीह) : ऐतिहासिक मंदिर झारखंडधाम में भगवान शिव की अराधना के साथ केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के स्टार लीडर अमित शाह ने झारखंड में चुनावी बिगुल फूंक दिया है। जमुआ विधानसभा क्षेत्र के झारखंडधाम मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने झामुमो-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। इस सभा के साथ अमित शाह ने सात दिवसीय परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ कर दिया। इस परिवर्तन यात्रा का समापन अंतिम दिन 26 सितंबर को गृह मंत्री राजनाथ सिंह धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में जनसभा के साथ करेंगे। परिवर्तन यात्रा में अलग-अलग दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के कई राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे।

जमुआ की जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इस बार झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। झारखंड की जनता झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को मात देगी। जनसभा को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।

इसके पूर्व साहिबगंज पुलिस लाइन में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने झारखंड की जनता से कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनाइए घुसपैठियों को सीधा कर देंगे। घुसपैठियों को लेकर उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार को निशाने पर लिया।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *