मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभ से वंचित महिलाओं ने किया प्रदर्शन 

0

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभ से वंचित महिलाओं ने किया प्रदर्शन 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने के विरोध में बाघमारा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के बैनर तले महिलाओं ने शुक्रवार को बाघमारा प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस बाबत बीडीओ के नाम मांगपत्र अधीनस्थ अधिकारी सौंपते हुए छूटे हुए महिलाओं को भी योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने का आग्रह किया। साथ ही वैसे सरकारी कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की जिन्होंने महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने से वंचित रखा है। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बलराम महतो ने कहा कि लोहपिट्टी, कांड्रा, एवं अन्य पंचायतों की कुछ महिलायों द्वारा शिकायत किया गया है कि उन्हें मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने शेष महिलाओं को इस योजना का लाभ दिलाने की मांग करते हुए कहा कि ताकि  राज्य सरकार की छवि खराब होने से बच सके। पूर्व मुखिया चक्रधारी महतो, पूर्व मुखिया छोटेलाल महतो, पूर्व मुखिया परमेश्वर रवानी, मीना देवी, नूनकी देवी, बबिता देवी, अनिता देवी, गुड्डी कुमारी, पार्वती कुमारी, रीता देवी, रूम कुमारी, कोलानी देवी,  संजू देवी, ममता देवी आदि शामिल थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *