रांची इलेवन रांची की खिताबी जीत 

0

रांची इलेवन रांची की खिताबी जीत 

डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद : ऋषिकेश-प्यारेलाल महतो फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताब पर रांची इलेवन रांची ने कब्जा जमा लिया। रूसी विहार मैदान में बुधवार को खेले ग ए फाइनल मैच में विजेता टीम ने कंचन क्लब लोयाबाद को 3-1 से हराया। दोनों टीम‌ के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। खेल शुरू होने के कुछ मिनट बाद ही रांची के खिलाड़ी को मौका मिला और विपक्षी के जाल में गेंद डालकर टीम को बढ़त दिला दी। दूसरी बार भी रांची की टीम ने गोल कर दिया। मध्यांतर के बाद लोयाबाद की टीम को मौका मिला और गेंद को रांची के जाल में डालकर बढ़त को कम कर दिया। खेल खत्म होने के तीन मिनट पहले रांची की टीम ने फिर से गोल कर जीत दर्ज की। विजेता एवं उपविजेता टीम को विधायक मथुरा प्रसाद महतो, राकोमयू के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, झामुमो नेता पवन महतो ने पुरस्कृत किया। सुभाष वर्मा, राजू सिंह, जैन सिंह, विकास कुमार महतो, मो.आजाद, आनंद महतो, बसंत महतो, सुमित महतो, कृष्णा मंडल, सकरू महतो, सत्येंद्र प्रसाद, बालेश्वर राय आदि उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका गुड्डू रवानी, सिराज अंसारी,अंकित कुमार ने निभाई। चार दिनी प्रतियोगिता को सफल बनाने में इरशाद अली, दीपक महतो, मो. मंसूर, राजेश महतो, बंटी सिंह, मो. सब्बू, राजीव कुमार, बुबला सरकार, जगदीश पासवान आदि सक्रिय थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *