अधिवक्ता वीरेंद्र तिवारी के निधन पर शोक सभा

0

अधिवक्ता वीरेंद्र तिवारी के निधन पर शोक सभा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : अधिवक्ता वीरेंद्र तिवारी के निधन पर मंगलवार को जिला अधिवक्ता संघ की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने की और मंच संचालन महासचिव चुन्नू कांत ने किया।

महासचिव चुन्नू कांत ने स्वर्गीय वीरेंद्र तिवारी के जीवन पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि वे मूलतः गिरिडीह प्रखंड के रहने वाले थे। 2014 में उन्होंने गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ की सदस्यता ली और यहीं से अपना प्रैक्टिस आरंभ किया। उन्होंने बताया कि वीरेंद्र तिवारी एक प्रतिष्ठित परिवार से थे और राजनीतिक क्षेत्र में भी उनकी अच्छी पहचान थी।

अपने पीछे वे तीन पुत्रियां और दो पुत्र छोड़ गए हैं, जो सभी विवाहित हैं और सुखद पारिवारिक जीवन बिता रहे हैं। उनके निधन से न केवल उनके परिवार को बल्कि संघ को भी अपूरणीय क्षति हुई है।

अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने भी उनके सरल स्वभाव और मृदुभाषी होने की सराहना करते हुए कहा कि वे लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। शोक सभा में उपाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, पूर्व उपाध्यक्ष बाल गोविंद साहू, स्टेट बार काउंसिल के सदस्य परमेश्वर मंडल, सचिव प्रशासन दशरथ प्रसाद, उपाध्यक्ष, कामेश्वर यादव समेत अन्य अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे। शोक सभा में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *