उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मियों को मिला संरक्षा पुरस्कार 

0

उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्मियों को मिला संरक्षा पुरस्कार 

डीजे न्यूज, धनबाद : मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय धनबाद में सोमवार को संरक्षा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा ने 24 कर्मचारियों को जुलाई माह में उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्य के लिए संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया। इन कर्मचारियों ने धनबाद मंडल के विभिन्न खण्डों में रेल फ्रैक्चर, हॉट एक्सल तथा अन्य संरक्षा संबंधी कार्यों का पता लगाया जिससे रेल परिचालन में आने वाली समस्याओं, दुर्घटनाओं-असामान्यताओं को टाला गया। मौके पर मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *