संगीतमयी मंगल पाठ से माहौल हुआ भक्तिमय

0

संगीतमयी मंगल पाठ से माहौल हुआ भक्तिमय

सोलह श्रृंगार के साथ  451 महिलाओं ने किया मंगल पाठ

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : राणी सती दादी मंदिर कतरास में चल रहे चार दिनी भादो अमावस्या महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को संगीतमयी मंगल पाठ का आयोजन किया गया। कोलकाता से आई स्वाति अग्रवाल एंड पार्टी ने मंगल पाठ किया। 451 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा एवं सोलह श्रृंगार के साथ दादी का मंगल पाठ किया। मुख्य जजमान के रूप में प्रदीप खेतान व धर्मपत्नी रेखा खेतान, प्रदीप सोनी-रेखा सोनी, सुरेश केडिया-सुनीता केडिया, उमाशंकर अग्रवाल-किरणअग्रवाल, पंकज राजगढ़िया-इच्छा राजगढ़िया, बद्री भुवालका-रिंकी भुवालका, सुरेश पटवारी-प्रेमलता पटवारी, विनोद जालान-सरिता जालान के अलावा दर्जनों महिलाएं शामिल थी। मौके पर कमेटी के राजेश केडिया, महेंद्र चौधरी, सुरेश शर्मा,प्रमोद अग्रवाल, मणि शर्मा, दीपक संघई, ऋतिक केडिया आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *