गिरिडीह में नेशनल एंथम के साथ इंडो नेपाल चैंपियनशिप शुरू

0

गिरिडीह में नेशनल एंथम के साथ इंडो नेपाल चैंपियनशिप शुरू

प्रतियोगिता में दोनों देशों के दो सौ खिलाड़ी ले रहे हैं भाग 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : इंडिया और नेपाल के एंथम के साथ शनिवार को शहर के नगर भवन में इंडो नेपाल चैंपियनशिप का शुभकारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ अमरजीत सिंह सलूजा, अधिवक्ता सह भाजपा नेता चुन्नूकांत, देवेंद्र सिंह और नेपाल से आए अभिषेक सिंह गुरु ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस प्रतियोगिता में नेपाल के अलावा बिहार, झारखंड, बंगाल और दिल्ली की टीम भाग ले रही है। इसमें भारत और नेपाल दोनों देशों से 200 कराटे खिलाड़ी शामिल हैं।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में टेक्निकल रेफरी शाहबाज हुसैन, मॉडल मार्शल आर्ट अकादमी के डायरेक्टर उज्जवल सिंह, हिमांशु शेखर, निरंजन सिंह, बजरंगी चौधरी, रोहित कुमार, नैतिक सिंह, उत्तम कुमार सिंह अहम योगदान निभा रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *