सड़क हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, शोक की लहर

Advertisements

सड़क हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, शोक की लहर

डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज थाना क्षेत्र के बोराबांध के समीप बुधवार को सड़क हादसे में महेशपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक निरंजन प्रसाद महतो की मौत हो गई।
वह सड़क पार कर रहे थे, इसी दौरान एक स्कूल वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
मृतक स्वभाव से अत्यंत मिलनसार और नेकदिल इंसान थे। उन्होंने राजगंज मध्य विद्यालय में लंबे समय तक सेवा दी और वहीं से सेवानिवृत्त हुए थे।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top