आजसू ने तोपचांची में पदयात्रा कर हेमंत सरकार पर किया हमला

0

आजसू ने तोपचांची में पदयात्रा कर हेमंत सरकार पर किया हमला

डीजे न्यूज, तोपचांची, धनबाद :    तोपचांची में आजसू ने मंगलवार को पदयात्रा की। स्वर्गीय भवानी महतो झारखंड आंदोलनकारी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर इसकी शुरुआत की गई। यह पदयात्रा मानगो, करमाटांड़, भवानी चौक, कुडामू, तातंरी, सोनाटोला, मानटांड़ पहुंचकर सभा में तब्दील हुआ। मानटांड़ में स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो तथा स्वर्गीय टेकलाल महतो जो शिवाजी समाज के संस्थापक थे की प्रतिमा पर माल्यार्पण की गई। इस दौरान 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इस अवसर पर हलधर महतो ने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। इस प्रदेश में ट्रांसफर पोस्टिंग का उद्योग खुला हुआ है।

इस सरकार से जनता परेशान है। परिवर्तन की लहर है। वहीं केंद्रीय उपाध्यक्ष संतोष महतो ने कहा कि आजसू गांव की पार्टी है। झारखंड की जनता की पार्टी है। L सदानंद महतो ने कहा कि प्रदेश के छात्रों की हालत खराब है। इस अवसर पर रमेश मुनि, प्रमोद महतो, मधुसूदन महतो, मोहम्मद महबूब आलम, सुनील महतो, राजू गोप विनोद बिहारी महतो धीरेंद्र राम, कमल डे, रमेश जायसवाल, दिनेश महतो, मोती लाल महतो, भुनेश्वर महतो, जुगल राय, राजेश महतो, पिंकी देवी, चमेली देवी, किरण देवी, आशा देवी, प्रमिला देवी, आजसू महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गीता देवी, चंचला देवी, सुनीता देवी, मनी देवी आदि मौजूद थीं।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *