ब्रजवासियों की नृत्य, वृंदावन के साधुओं से कथा और गुजरात व कोलकाता के भक्तों के कीर्तन के बीच मना भव्य जन्माष्टमी

0

ब्रजवासियों की नृत्य, वृंदावन के साधुओं से कथा और गुजरात व कोलकाता के भक्तों के कीर्तन के बीच मना भव्य जन्माष्टमी

डीजे न्यूज, धनबाद :

इस्कॉन कुसुम विहार के द्वारा तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य दिन भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। ब्रजवासियों की नृत्य, वृंदावन के साधुओं से कथा और गुजरात व कोलकाता के भक्तों के कीर्तन के साथ जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया।

महोत्सव की शुरुआत गुजरात से आए भक्तों के द्वारा कीर्तन से की गई। धनबाद के बच्चों द्वारा नृत्य एवं ग्रामीण क्षेत्र के भक्तों के द्वारा ड्रामा की प्रस्तुति दी गई।

डॉक्यूमेंट्री मूवी के माध्यम से इस्कॉन कुसुम विहार के द्वारा किए जा रहे ट्राइबल केयर, मुफ्त शिक्षा मेडिकल कैंप एवम अन्य प्रोजेक्ट की जानकारी भक्तों को दी गई।

आरती के बाद भगवान का महा अभिषेक मुख्य अतिथि एवम भक्तों के द्वारा किया गया। अभिषेक के पश्चात भगवान को 56 भोग लगाया गया।

जन्माष्टमी उत्सव में 5000 से अधिक भक्तों के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया।

इस बार जन्माष्टमी उत्सव में प्रेस क्लब के सभी सदस्य को धनबाद में भक्ति के प्रचार प्रसार में सहयोग के लिए आमंत्रित किया गया। कहा गया कि उनके सहयोग से आज धनबाद के सभी वर्ग एवं क्षेत्र के लोग भक्ति मार्ग से जुड़ रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *