आजसू ने पदयात्रा कर साधा हेमंत सरकार पर निशाना

0

आजसू ने पदयात्रा कर साधा हेमंत सरकार पर निशाना

डीजे न्यूज, तोपचांची, धनबाद :  आजसू पार्टी ने सोमवार को तोपचांची में पदयात्रा कार्यक्रम शुरू किया।
शिव मंदिर के प्रांगण से आजसू की पदयात्रा शुरू हुई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष हलधर महतो ने किया। यह पदयात्रा तोपचांची पंचायत एवं दुमदुमी पंचायत से शुरू हुई। बाउरी टोला, थाना गली, जीटी रोड, गोमो रोड, सुभाष चौक, बुचा कुली रंगरीटाड, नरकोपी होते हुए वाटर बोर्ड मोड़ में समापन किया गया। इस अवसर पर दुमदुमी में स्व रघुनाथ महतो पूर्व मुखिया तोपचांची एवं आजसू नेता स्वर्गीय रमेश दास के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान हलधर महतो ने कहा कि हेमंत सरकार ने 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था,नहीं देने पर रोजगार भत्ता 5000 एवं 7000 देने का वादा किया। आज तक सरकार अपना वादा को पूरा नहीं कर पाई। केवल झारखंड का संसाधन कोयला, लोहा, अभ्रक, पत्थर का लूट हुआ है। इस मौके पार्टी के उपाध्यक्ष संतोष महतो ने कहा कि पद यात्रा करके आजसू पार्टी अपनी नीतियों को गांव के लोगों तक पहुंचा रही है। इस अवसर पर सदानंद महतो ने कहा कि तोपचांची प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय में लूट मची है। स्वास्थ्य व्यवस्था पूर्ण रूप से ठप है। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष रमेश मुनि, प्रमोद महतो, रामचंद्र ठाकुर, रमेश जायसवाल, धीरेंद्र राम, प्रेमचंद महतो, कमल डे, शंकर साव, मधुसूदन महतो त्रिवेणी महतो, देवनारायण महतो, अमर भारती, सरयू प्रसाद महतो, बिंदेश्वरी महतो, विनोद महतो, नीलकंठ महतो, दयाल महतो, मीना देवी, चिंता देवी, किरण देवी, निरंजन मंडल, गणेश मंडल आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *