रांची रैली में जा रहे टुंडी के भाजपाइयों को गोला में पुलिस ने रोका, विरोध में समर्थकों के साथ धरना पर बैठ गए ज्ञान रंजन

0

रांची रैली में जा रहे टुंडी के भाजपाइयों को गोला में पुलिस ने रोका, विरोध में समर्थकों के साथ धरना पर बैठ गए ज्ञान रंजन 

आक्रोश बढ़ता देख बैकफुट पर आया प्रशासन, भाजपा की गाड़ियों को छोड़ा 

डीजे न्यूज, धनबाद : युवा आक्रोश रैली में टुंडी विधान सभा क्षेत्र से रांची मोहराबादी मैदान जाने के क्रम में प्रशासन द्वारा अघोषित रुप से रोक लगाने का भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह पूर्व जिलाध्यक्ष धनबाद ग्रामीण के ज्ञान रंजन सिन्हा के नेतृत्व में गोला में जोरदार विरोध किया गया।

गोला थाना क्षेत्र के प्रशासन द्वारा रैली में जा रही गाड़ी की पूर्ण भौतिक चेकिंग करने के बाद कागजात की जांच की गई।जब सारा कागजात सही पाया गया तो रोड परमिट के नाम पर गाड़ी को आगे जाने से रोक दिया गया। इसके विरोध में भाजपा नेता ज्ञान रंजन सिन्हा के नेतृत्व में लगभग सौ कार्यकर्ताओं के साथ पहले जुलूस निकाला गया। फिर सड़क पर धरने पर बैठ गए। इस आंदोलन में झरिया के नेता ‌उचित महतो एवं उनकी पार्षद पत्नी प्रियंका देवी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ डटी थीं। आंदोलन करते देख सड़क मार्ग से गुजर रहे बोकारो जिला के पूर्व अध्यक्ष रोहित लाल सिंह एवं गोमिया क्षेत्र के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण नायक एवं उनके समर्थक भी ज्ञान रंजन सिन्हा के साथ धरना पर बैठ गए।अंत में आंदोलन के आगे प्रशासन झुका और भाजपा के सभी वाहनों को छोड़ दिया गया। इस प्रदर्शन मे पूर्व जिला महामंत्री दिनेश सिंह, जिला मिडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी, टुंडी प्रखंड अध्यक्ष तिलक मंडल, फेनीलाल यादव, रंजीत तिवारी, भागीरथ महतो, नकूल सिंह, बलराम सिंह, कैलाश बनर्जी, कालीचरण रजवार, जयप्रकाश पाण्डेय सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *