राजधनवार में भारत बंद असरदार, जगह-जगह सड़क जाम

0

राजधनवार में भारत बंद असरदार, जगह-जगह सड़क जाम

बंद रहे स्कूल, सड़कों पर छाया रहा सन्नाटा 

डीजे न्यूज, राजधनवार गिरिडीह : अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में वर्गीकरण के प्रस्ताव के विरोध में भारत बंद राजधनवार में भी असरदार रहा। सड़क जाम के साथ प्रखंड के तमाम प्राइवेट स्कूल भी बंद रहे।

भारत बंद का समर्थन में झामुमो, माले, राजद, बसपा के कार्यकर्त्ताओं ने अहले सुबह सड़क पर उतरकर खोरीमहुआ चौक को जाम कर दिया। बंद समर्थकों ने एंबुलेंस व बोलबम जाने वाले श्रद्धांलुओं को इस जाम के हिस्से से दूर रखा था। बोलबम यात्री व एम्बुलेंस सेवा पूर्व की भांति बहाल थी। उन्हें बंद समर्थक जाने दे रहे थे।

गिरिडीह -कोडरमा भाया रांची मुख्य सड़क सुबह छह बजे से दस बजे तक जाम रहने से सड़क के दोनों तरफ वाहनो की लम्बी कतार लग गई। इससे लम्बी दूरी तय करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दस बजे जामकर्ताओं ने सड़क जाम को हटा लिया। इसके बाद बसपा के लोग अनुमंडल कार्यालय पहुंचे तथा राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को आवेदन सौंपा।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *