विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : अजय सिन्हा

0

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : अजय सिन्हा

आइएनडीआइए की जीत में युवा कांग्रेस की होगी बड़ी भूमिका : भुपेश कुमार

पार्टी विरोधी कार्य के आरोप में कार्यकारी जिलाध्यक्ष शशि शर्मा युवा कांग्रेस से निष्कासित
डीजे न्यूज, गिरिडीह : प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिन्हा मंटू ने कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया है। अजय सिन्हा मंगलवार को यहां सर्किट हाउस में युवा कांग्रेस की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
अजय सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर इस बार आइएनडीआइए को कब्जा दिलाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भुपेश कुमार ने कहा कि गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में इस बार विधानसभा चुनाव में आइएनडीआइए की जीत में युवा कांग्रेस की बड़ी भूमिका होगी। भुपेश कुमार ने इस मौके पर पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोप में गिरिडीह जिला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शशि शर्मा कांग्रेस से निष्कासित करने की घोषणा की।
इस मौके पर युवा कांग्रेस को मजबूत करने एवं कार्यक्रम में तेजी लाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिला महासचिव पियुष यादव ने की। बैठक को प्रदेश कांग्रेस के आमंत्रित सदस्य उपेंद्र कुमार सिंह, अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष रजा नुरी, जिला कांग्रेस के सचिव अवधेश कुमार राय, मो. चांद रशीद, अनिल महथा, राजा अंसारी, शहनवाज कुरैशी, रवि यादव, मो एहसान, मो. सरफराज, एनएसयूआई के आयुष सिन्हा, साहिल सहाय, सूरज कुमार, मंगलेश मिश्रा, शैलेश मिश्रा, अंकित सिन्हा, अनीष यादव, इमरान, रंजीत चंद्रवंशी, मनोज कुमार साव, राजदीप सिंह, इरफान आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *