भजनों पर झूमे सिजुआवासी 

0

भजनों पर झूमे सिजुआवासी 

डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद : टाटा सिजुआ 12 नंबर स्थित गौरी शंकर धाम परिसर में शुक्रवार रात भक्ति जागरण की महफिल सजी। गायक हेमंत दुबे ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत पेश कर समां बांध दिया। गायक हेमंत ने गणेश स्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इसके बाद भांगड़ भोला,,,,साजी गेलय साजी गेलय,,,, चला जीबयरे बाबा देवघर नगरिया,,,,बेल के पतिया पर लेबय बाबा के नाम आदि भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को नाचने झूमने पर विवश कर दिया। वाद्य यंत्र बेंजों‌ पर राधे राधे, नाल पर विकास, पेड पर रंजीत, कोरस पर कालीचरण ने संगत दिया। सफल बनाने में बसंत महतो, विधान महतो, हीरालाल महतो, विकास महतो, राजेंद्र महतो, शेखर महतो, ललित नारायण महतो, सोनू पंडित, भागीरथ महतो, प्रशुराम महतो, बिनोद महतो , गोपाल महतो, रंजीत महतो, दीपक महतो, भरत महतो, कीर्तिबास महतो का सहयोग सराहनीय रहा।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *