पूर्वी टुंडी में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

0

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : खेलो झारखंड कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के पोखरिया खेल मैदान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। इसमें प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। पहले दिन के खेल में बालक एवं बालिका वर्ग के अंडर 14, अंडर 17,अंडर 19 के लिए एक सौ मीटर से लेकर तीन हजार मीटर तक दौड़, रिले रेस, कबड्डी आदि खेल का आयोजन किया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि शनिवार को दूसरे दिन उत्क्रमित उच्च विद्यालय मैरानवाटांड़ में लंबी कूद, ऊंची कूद, बॉलीबॉल, खो-खो आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुखिया बुलू देवी, बीपीओ सुजीत महतो, शिक्षक राजीव कुमार, आकाश कुमार आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *