ट्रेनों के निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन की अवधि में किया गया विस्तार 

0

ट्रेनों के निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन की अवधि में किया गया विस्तार 

डीजे न्यूज, धनबाद: उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के प्रयागराज स्टेशन पर चल रहे उन्नयन कार्यों के कारण ट्रेनों के निरस्तीकरण और मार्ग परिवर्तन की अवधि में विस्तार किया गया है। देखिए विवरण:-

==निरस्त की गई ट्रेनें- 13309चोपन- प्रयागराज  एक्सप्रेस तथा 13310प्रयागराज- चोपन  एक्सप्रेस 23 अक्टूबर तक।

==मार्ग परिवर्तित वाली ट्रेनें-  रांची- लोकमान्य तिलक परिवर्तित मार्ग पं. दीन दयाल उपाध्याय- मिर्जापुर- प्रयागराज छिवकी- माणिकपुर के रास्ते चलेगी। प्रयागराज-छिवकी स्टेशन पर 10.28 बजे आकर 10.30 बजे गंतव्य के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन का विस्तार 23 अक्टूबर तक किया गया है।

2.18610लोकमान्य तिलक- रांची परिवर्तित मार्ग से माणिकपुर- प्रयागराज छिवकी- मिर्जापुर- पं. दीन दयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी। प्रयागराज-छिवकी स्टेशन पर 16.00 बजे आकर 16.02 बजे प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का विस्तार 25 अक्टूबर तक किया गया है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *