गिरिडीह से कोडरमा होते हुए बिहार शराब तस्करी का खुलासा

0

गिरिडीह से कोडरमा होते हुए बिहार शराब तस्करी का खुलासा 

गिरिडीह पुलिस ने जमुआ से 497 बोतल अंग्रेजी शराब लदा कार की जब्त, बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : 

 

गिरिडीह पुलिस ने गिरिडीह से कोडरमा होते हुए बिहार शराब तस्करी के मामले का खुलासा किया है। जमुआ में 497 बोलत शराब समेत कार जब्त की है तथा बिहार के दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्करों में बिहार के सहरसा जिले के सहरसा थाना अंतर्गत रूपनगर निवासी मो. कलाम एवं सहरसा के ही बनगांव निवासी शबाब शामिल हैं। पूछताछ के बाद दोनों को सेंट्रल जेल गिरिडीह भेज दिया गया है। वहीं इस तस्करी में शामिल दूसरे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

प्राप्त समाचार के अनुसार गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा को सूचना मिली कि अग्रेजी शराब लदा हुआ एक कार जमुआ से होते हुए कोडरमा के तरफ से बिहार जायेगी। इस पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शर्मा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर दी।

 

विशेष टीम ने डोमन पहाड़ी के पास वाहन चेकिंग शुरू की। वाहन चेकिंग के दौरान एक सेमरोलेट कार पुलिस बल को देख कर भागने लगा। पुलिस के सहयोग से कार जिसपर रजि० नं० WB74K6677 के उपर BR01PB7397 लगा हुआ एवं कार में बैठे दो व्यक्ति को पकडा गया।

कार की जांच करने पर रॉयल स्टेग (750 एम. एल.) का 47 बोतल, (375 एम.एल.) का 213 बोतल, इमपेरियल ब्लु (375 एम.एल.) का 144 बोतल मैक्डोबल (375 एम.एल.) का 48 बोतल एवं स्ट्रलिंग रिर्जव (375 एम.एल.) का 45 बोतल कुल 497 बोतल अग्रेजी शराब बरामद किया गया।

 

जब्त शराब 

 

 रॉयल स्टेग (750 एम.एल.) का 47 बोतल,

 

 रॉयल स्टेग (375 एम.एल.) का 213 बोतल

 

 इमपेरियल ब्लु (375 एम.एल.) का 144 बोतल

 

 मैक्डोबल (375 एम.एल.) का 48 बोतल

 

 स्ट्रलिंग रिर्जव (375 एम.एल.) का 45 बोतल

 

कुल 497 बोतल

छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी 

 

 निरज कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जमुआ।

 

 पु० नि० ममता कुमारी, जमुआ अंचल।

 

 पु०अ०नि० मणिकान्त कुमार, थाना प्रभारी, जमुआ थाना।

 

 पु०अ०नि० रोहित कुमार सिंह, जमुआ थाना।

 

 पु०अ०नि० धीरेन्द्र कुमार, जमुआ थाना। (06) स०अ०नि० हरेन्द्र सिंह, जमुआ थाना।

 

 स०अ०नि० बेले उरॉव, जमुआ थाना।

 

 स०अ०नि०, राकेश रौशन पांडे, जमुआ थाना।

 

 स०अ०नि० वेद प्रकाश पांडे, जमुआ थाना।

 

 पुलिस बल, जमुआ थाना।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *