भाजपा धनबाद महानगर कमिटी घोषित, ढुलू समर्थकों की बल्ले-बल्ले

0

भाजपा धनबाद महानगर कमिटी घोषित, ढुलू समर्थकों की बल्ले-बल्ले

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद महानगर भाजपा जिला कमिटी मंगलवार की रात घोषित कर दी गई है। महानगर के सभी 17 मंडल अध्यक्षों को भी बदल दिया गया है। कमिटी में सांसद ढुलू महतो समर्थकों की बल्ले-बल्ले है। मानस प्रसून एवं धनेश्वर महतो को महासचिव बनाया गया है। वहीं विरेंद्र हांसदा, महेश पासवान, विष्णु त्रिपाठी, अजय निषाद, शेखर सिंह एवं ध्रुव कुमार को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। नरेन्द्र त्रिवेदी, पंकज सिन्हा, राजकिशोर जैना, रीता प्रसाद, अभिमन्यू कुमार एवं प्रियंका देवी जिला मंत्री बनाए गए हैं।

प्रदीप मंडल को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। वहीं कपूर रवानी जिला कार्यालय मंत्री, मिल्टन पार्थसारथी जिला मीडिया प्रभारी, पंकज सिन्हा जिला मीडिया सह प्रभारी, रंजीत कुमार बिल्लू जिला सोशल मीडिया प्रभारी, अविनाश पाठक जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी एवं शिवांश श्रीवास्तव जिला आइटी सेल प्रभारी बनाए गए हैं। महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने यह कमेटी जारी की है।

 

सभी 17 मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा 

 

महानगर महानगर में पड़ने वाले सभी 17 मंडलों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है।

राजा राम दत्ता धनबाद सदर, सन्नी रवानी बैंकमोड़, सूरज पासवान भूली, किशोर मंडल बरटांड़, बच्चा कुमार गिरि भागा, अर्जुन निषाद लोदना, अजय कुमार दास जोड़ापोखर, दिनेश रवानी लोयाबाद, राजू शर्मा बाघमारा, सूर्यदेव मिश्रा कतरास, कार्तिक महतो महुदा, उत्तम गयाली सिनीडीह, गोविंदा राउत केंदुआ, संजय कुशवाहा मनईटांड़, मनोज सिंह धनबाद प्रखंड, तरूण राय बस्ताकोला एवं अवधेश साह झरिया नगर मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *