हर घर में शान से लहराएं तिरंगा : विनय सिंह भाजपा नेता ने शहर में बांटे तिरंगा

0

हर घर में शान से लहराएं तिरंगा : विनय सिंह

भाजपा नेता ने शहर में बांटे तिरंगा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार देश की आन बान शान तिरंगा झंडा हर घर मे लगाने से संबंधित अभियान के तहत मंगलवार को सेवानिवृत्ति इंजीनियर सह प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में वार्ड संख्या तीन अंतर्गत कोयरीटोला, अंदुडीह एवं दीवान टोला में जागरूकता अभियान चलाते हुए तिरंगा झंडा वितरण किया गया।

अभियान में वार्ड संख्या 3 के पार्षद एवं भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सदानंद वर्मा, भाजपा के पूर्व जिला मंत्री शिल्पा देवी, पूर्व जिला मंत्री सुनीत सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य बासुदेव राम चंद्रवंशी, सुबोध वर्मा, आशीष कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे। उक्त कार्यक्रम में इंजीनियर विनय कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता द्वारा हर जगहों पर अभियान चला कर हर घर झंडा लगवाने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में 14 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी विभाजन विभाषिका दिवस मनाएगी। देश के 78 वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर 15 अगस्त को अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने हेतु सभी नागरिकों में काफी उत्साह देखा गया। उक्त तिथि को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाते हुए अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें वीर शहीद जवानों को नमन कर देश की एकता एवं अखंडता बरकरार रखने हेतु देशवासी संकल्पित होंगे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *