गिरिडीह में झंडा मैदान में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, उपायुक्त करेंगे ध्वजारोहण

0

गिरिडीह में झंडा मैदान में होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह, उपायुक्त करेंगे ध्वजारोहण 

नगर भवन में शाम को होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम, कस्तूरबा एवं जेसी बोस की छात्राएं देंगी प्रस्तुति

15 अगस्त को भारी वाहनों का प्रवेश सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर में बंद रहेगाडीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिले में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गुरुवार 15 अगस्त को शहर के झंडा मैदान में होगा। यहां ध्वजारोहण सुबह नौ बजे उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के महापर्व का मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नगर भवन में शाम साढ़े चार बजे से शाम साढ़े सात बजे तक होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय गिरिडीह की छात्राएं प्रस्तुति देंगी। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी जिन्हें जो भी दायित्व मिला है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे एवं आपसी समन्वय स्थापित कर पूरे कार्यक्रम को सफल बनायेंगे।

जानिए कहां कितने बजे होगा ध्वजारोहण

 

 जिला गोपनीय शाखा : 8:20 बजे सुबह

झंडा मैदान, गिरिडीह : 9 बजे सुबह

 

 समाहरणालय परिसर : 10:40 बजे सुबह

 

 

अनुमंडल कार्यालय, गिरिडीह : 11 बजे सुबह

 

 

  कर्मचारी महासंघ भवन, गिरिडीह : 11:05 बजे सुबह

  जिला परिषद कार्यालय गिरिडीह : 11:10 बजे प्रातः

 

 सिविल सर्जन कार्यालय : 11:15 बजे सुबह

 नगर निगम, गिरिडीह : 11:25 बजे सुबह

 

 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह : 11:30 बजे सुबह

 पुलिस लाइन, गिरिडीह : 11.40 बजे सुबह

 

 प्रोटोकॉल के तहत सभी स्थानों में करें ध्वजारोहण : नमन प्रियेश लकड़ा 

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी संबंधित पदाधिकारी को प्रोटोकॉल के अनुसार जिले में सभी चिन्हित स्थलों/ कार्यालयों सहित सभी सामुदायिक पुस्तकालयों, पंचायत सचिवालयों, प्रखंड मुख्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराने का निर्देश दिया है।

उपायुक्त ने कहा है कि प्रभात फेरी के लिए सभी स्कूलों की छात्र/छात्राएं झंडा मैदान में एकत्रित होंगे। इस कार्य के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह के साथ समन्वय स्थापित कर अपने स्तर से समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। यातायात पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्रभात फेरी से संबंधित मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संधारित करेंगे। प्रभात फेरी के लिए निर्धारित समय अवधि एवं मार्ग में भारी वाहनों का प्रवेश सुबह 6:00 से दोपहर 12:00 बजे तक बंद रखेंगे।

ध्वजारोहण समारोह के परेड में महिला पुलिस, डीएपी जवान के दो टुकड़ी, होम गार्ड, एनसीसी(सिनियर), डीएवी सी. सी. एल, कार्मेल स्कूल, सुभाष पब्लिक स्कूल, कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, गिरिडीह, सर जे. सी. बोस बालिका उच्च विद्यालय, बीएन साहा डीएवी पब्लिक स्कूल गिरिडीह विद्यालय के छात्र-छात्राएं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान कार्यक्रम 2024 के अन्तर्गत आम नागरिकों से यह अपील करने का निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर भी झण्डा फहरायें। जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी विभिन्न मीडिया के माध्यमों एवं समाचार पत्रों में इसका प्रचार कराएंगे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *