भाजपा की तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में डूबा धनबाद शहर

0

भाजपा की तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में डूबा धनबाद शहर 

तिरंगा हमारी पहचान और हर भारतवासी का गौरव : राज सिन्हा 

साहस और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है तिरंगा : नित्यानंद मंडल 

डीजे न्यूज, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी आह्वान पर सोमवार को धनबाद विधानसभा के अंतर्गत बैंक मोड़, जेपी चौक से भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में धनबाद विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बैंक मोड़ से, नया बाजार,रंगाटांड़, पुजा टाकीज, बेकारबांध, मिश्रित भवन होते हुए रंधीर वर्मा चौक तक भाजयुमों जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, भाजयुमो झारखंड प्रदेश के महामंत्री रूपेश सिन्हा, निवर्तमान भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह, कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून के साथ बड़ी संख्या में युवा पदयात्रा करते हुए देश भक्ति गीतों पे नाचते गाते चले। इस दौरान पदयात्रा मे शामिल युवा भारत माता की जय, वंदे मातरम का गगनभेदी उधघोष करते हुए पुरे शहर के माहौल को देश भक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा में शामिल धनबाद विधायक राज सिन्हा के साथ सभी युवा देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत पूरे जोश में दिख रहे थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रवाद भाजपा की आत्मा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया में भारत का तिरंगा लहरा रहा है। तिरंगा हमारी पहचान है और हर भारतवासी का गौरव है। इसे देखकर हर देशवासी के मन में राष्ट्रीयता की भावना जागृत हो जाती है। इस कारण से भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है। विधायक सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगे को हर भारतीय के लिए सहज और सरल ढंग से शान के साथ उपलब्ध कराया। तिरंगा यात्रा, देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। जिन शहीदों ने हमें आजादी दिलवाई उनको नमन करने और आने वाली पीढ़ी में राष्ट्रवाद की भावना जागृत हो हम इस तिरंगा यात्रा से यह संदेश देने का प्रयास करते हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व से प्रेरित होकर गर्व से हमारा राष्ट्र एकता की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है और सभी देशवासियों को देशभक्ति के प्रति ओत -प्रोत कर रहा है। जिला महानगर अध्यक्ष सरवन राय ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की दिशा एवं दशा देश की युवा पीढ़ी तय करती है। भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा के माध्यम से उनके बीच जाकर राष्ट्र भावना जगाने का कार्य कर रहे हैं। हर घर तिरंगा अभियान के साथ हम सभी क्षेत्रों में आम लोगों के बीच झंडे का वितरण भी कर रहे हैं एवं लोगों को स्वयं भी एवं आसपास के लोगों को अपने घरों में तिरंगा लगाने को प्रेरित कर रहे हैं। भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल एवम निवर्तमान जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन बान और शान है। साहस और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने इस अवसर पर इसके मूल्यों को बनाए रखते हुए एक सशक्त भारत का निर्माण करने की सभी युवाओं से अपील की। विधायक सिन्हा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ महापुरुषों एवम शहीद की बलि बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित की। तिरंगा यात्रा को मुख्य रूप से संबोधित करने वालों में झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह, संजीव अग्रवाल, रमेश राही, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा, मंडल अध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह सोनू ,मौसम सिंह, आनंद खंडेलवाल ,राजकुमार मंडल, सुमन सिंह, विकास मिश्रा ,मुखिया रमेश सिंह, निर्मल प्रधान, निवर्तमान वार्ड पार्षद अशोक पाल, मनोरंजन सिंह, गुडू सिंह अमरेंद्र, रवि सिन्हा शामिल थे। इस अवसर पर श्यामल राहा, रमा सिन्हा, सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, चंद्रशेखर मुन्ना ,तमाल राय, बबलू सिंह, रंजय सिंह, रितेश बहादुर सिंह, दिलीप सिंह, मनोज रिंकू, विकास कुमार मिश्रा, किशोर मंडल, मनोज मालाकार, हुलास दास, सतीश रजक, रामबाबू पंडित, कुमार राजीव रंजन ,उमेश सिंह, शशि सिंह, अरुण सिंह ,सोना रजक, कामदेव प्रसाद, अजीत पोद्दार, टिंकू साव, राजाराम दत्त, मनोज गुप्ता सुनील कुमार, सत्येंद्र ओझा, श्रीनिवास सिंह, जीराखन सिंह, सोना विश्वास, सुदेश साहब ,रंजीत यादव, राजेश गुप्ता, मनोज सिंह भवानी, मनोज मालाकार, संजीत सिंह,मनोज सिंह, मुकेश सिंह, विकास कंधवे, प्रितपाल सिंह, राणा सिंह,सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *