उच्चतर शिक्षा के विकास में डॉ एसएन राणा की थी बड़ी भूमिका : राज सिन्हा

0

उच्चतर शिक्षा के विकास में डॉ एसएन राणा की थी बड़ी भूमिका : राज सिन्हा

पुण्यतिथि पर याद किए गए आरएस मोर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य

डीजे न्यूज, धनबाद : आरएस मोर कॉलेज के भूतपूर्व प्राचार्य डॉ एसएन राणा की 15वीं पुण्यतिथि रविवार को भुनेश्वर यादव सुखदेव नारायण इंटर कॉलेज हीरक रोड में समारोह पूर्वक मनाई गई। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ बीके दास ने की। मौके पर विधायक राज सिन्हा ने कहा कि कोयलांचल में उच्चतर शिक्षा के विकास में आर एस मोर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ एसएन राणा ने महती भूमिका निभाई थी। उन्होंने कोयलांचल विश्वविद्यालय का सपना देखा था, जो तत्कालीन भाजपा सरकार में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के रूप में साकार हुआ है। पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि निरसा में केएसजीएम कॉलेज की स्थापना में डॉ राणा ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। गोविंदपुर प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह व आप नेता डीएन सिंह ने कहा कि डॉ राणा नहीं होते तो आरएस मोर कॉलेज का विकास नहीं होता। कोल इंडिया इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव नारायण एवं भुनेश्वर यादव ने कहा कि प्राचार्य के रूप में इस कॉलेज का संबंधन कराने में भी डॉ राणा का योगदान रहा। मौके पर डॉ राणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में कोल इंडिया के पूर्व अधिकारी संजय राणा, दामोदर शर्मा, एसएन राय, संजीव कुमार सिंह, प्रो निवेदिता, प्रो अमित मिश्रा, प्रो अमित कुमार, अनूप राणा, नीरज राणा, कोलफील्ड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव संजीव राणा, अशोक गिरि, रामजी राउत, प्रो चंद्रलेखा कुमारी, प्रो पूजाश्री, प्रो पुष्पा कुमारी, सुशांत मंडल समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *