प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन ने रंजीत को दी बधाई 

0

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन ने रंजीत को दी बधाई 

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद  :  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा रविवार को निचितपुर पहुंचे। इस क्रम में वे राजगंज मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह से उनके आवास पर भेंट किया। उन्होंने रंजीत के पुन: अध्यक्ष बनने पर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। ज्ञान रंजन ने कहा कि रंजीत कर्मठता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करते आए हैं। उनके कार्यकाल में संगठन सशक्त हुआ है। उनके निष्ठा को देखते हुए पार्टी ने फिर से अध्यक्ष का दायित्व दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से ही जुट जाएं। पार्टी की उपलब्धियों कों आम लोगों के बीच जाकर बताएं। मौके पर अजय साहनी,असीम दत्ता, संजय राम, नागेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *