पूर्वी टुंडी और राजगंज से भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा : ज्ञान रंजन

0

पूर्वी टुंडी और राजगंज से भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा : ज्ञान रंजन 

13 को समाहरणालय घेराव में टुंडी विधानसभा की महिला मोर्चा और सीएम सचिवालय घेराव में युवा मोर्चा निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका 

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञान रंजन सिन्हा और पूर्वी टुंडी के नव मनोनित मंडल अध्यक्ष बासुदेव कुमार ने शनिवार को लटानी में संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि भाजपा विधानसभावार 11 से 13 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकलेगी। भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए टुंडी विधान सभा में दो भाग में यह यात्रा निकलेगी। टुंडी और पूर्वी टुंडी मंडल संयुक्त रूप से शंकरडीह मोड़ से लटानी, रामपुर, महाराजगंज होते हुए कोलहर मोड़ तक यह यात्रा जाएगी। दूसरी तिरंगा यात्रा राजगंज शिव मंदिर से तोपचांची होते हुए गोमो तक जाएगी। ज्ञान रंजन सिन्हा ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभावना को बढ़ावा देना है। इस तिरंगा यात्रा का संदेश यह भी है कि 15 अगस्त 2024 को सभी लोग अपने घर में तिरंगा लगाएं। 15 अगस्त के पूर्व महापुरुषों की प्रतिमा की साफ सफाई कर माल्यार्पण कार्यक्रम किया जाएगा।14 अगस्त को विभाजन बिभिसिका कार्यक्रम गोष्ठी का आयोजन जिला स्तर पर होगा। ज्ञान रंजन ने कहा कि 13 अगस्त को झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को सिर्फ घोषणा सुनाकर ठगने के विरोध में महिला मोर्चा के द्वारा जिला समाहरणालय घेराव में भी टुंडी विधान सभा की महिलाएं अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करेगी। साथ ही 23 अगस्त को राज्यव्यापी मुख्यमंत्री सचिवालय,रांची के घेराव कार्यक्रम में युवा मोर्चा के एक हजार कार्यकर्ता भाग लेने के लिए टुंडी विधान सभा क्षेत्र से कूच करेंगें। इसकी तैयारी को लेकर टुंडी विधान सभा के सभी मंडलों में कल बैठक हो चुकी है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *