कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पहुंचे टुंडी, कांग्रेसियों से मिल की संगठन पर की चर्चा

0

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पहुंचे टुंडी, कांग्रेसियों से मिल की संगठन पर की चर्चा 

कांग्रेस ने टुंडी में चलाया एक मुलाकात अपनों के नाम अभियान

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : एक मुलाकात अपनों के साथ कार्यक्रम के तहत टुंडी प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मोदक के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष रंजीत बावरी के आवास में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने दुर्गारायडीह गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के बाद टुंडी बाजार में वरिष्ठ कांग्रेसी नागेश्वर साह उर्फ खटाई जी से मुलाकात की। इसके बाद मनियाडीह निवासी व वरिष्ठ कांग्रेसी तीर्थनाथ पांडेय से उनके आवास पर मुलाकात कर संगठन के प्रति महत्वपूर्ण चर्चा की। एक मुलाकात अपनों के साथ कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित टुंडी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार मोदक, जिला उपाध्यक्ष वकील बावरी, असद कलीम, निशा सिंह, प्रवीण कुमार जायसवाल, प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद शफी, रजक अब्दुल, मजीद अंसारी, बसरत अंसारी, सुलेमान अंसारी, राजकुमार चौधरी व राजाउद्दीन अंसारी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *