धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा कमेटी गठित 

0

धनबाद जिला ग्रामीण भाजपा कमेटी गठित 

कई पुराने प्रमुख चेहरों को नहीं मिली जगह, मंडल से लेकर जिला कमेटी तक में बड़ा फेरबदल 

डीजे न्यूज, धनबाद : ग्रामीण भाजपा की धनबाद जिला कमेटी गठित कर दी गई है। प्रदेश कमेटी से मुहर लगने के बाद ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने नई कमेटी की पूरी सूची जारी कर दी है। नई कमेटी में जयप्रकाश सिंह, दिनेश सिंह समेत कई प्रमुख चेहरों को जगह नहीं मिली है। घनश्याम ग्रोवर की कमेटी में कई नए चेहरे शामिल किए गए हैं। प्रसिद्ध उद्योगपति नंदलाल अग्रवाल समेत आधा नेता जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें रानी करई, मोहन कुम्भकार, रामप्रसाद महतो, बलदेव महतो और राजेश चौधरी शामिल हैं। वहीं निताई रजवार और मनोज मिश्रा महामंत्री बनाए गए हैं। कलियासोल के काजल नाग जिला कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। संजय महतो, कविता वर्णवाल, अनिल यादव, आशीष मुखर्जी, प्रकाश बाउरी एवं रानी सिंह मंत्री बनाए गए हैं। रतिरंजन गिरी एवं निलकंठ रवानी मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। फलचंद मंडल एवं राजेश सिंह जिला आइटी सेल के संयोजक एवं राजेश पांडेय सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। इसके अलावा 18 मंडल अध्यक्षों का भी मनोनयन किया गया है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *