पांच लाख के लिए बड़ा बाबू ने अलकापुरी में अपने घर पर ही अनिल यादव को काट डाला था

0

पांच लाख के लिए बड़ा बाबू ने अलकापुरी में अपने घर पर ही अनिल यादव को काट डाला था 

फिर प्लास्टिक में शव को लपेटकर पीरटांड़ में फेंक दिया, हत्या में प्रयुक्त भुजाली, कार और दो मोबाइल बरामद

बैजू के साथ हत्या में और कौन-कौन शामिल था, यह अभी भी है सवाल, पुलिस फिलहाल नहीं दे रही जवाब 

डीजे न्यूज, गिरिडीह :

पचंबा के अलकापुरी निवासी व जमीन कारोबारी अनिल यादव की हत्या में सरिया प्रखंड कार्यालय के बड़ा बाबू बैजू रविदास को गिरिडीह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि अनिल यादव की हत्या उसने अपने अलकापुरी स्थित आवास पर मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे भुजाली से हमला कर कर दी थी। पांच लाख रुपये के लेन-देने के विवाद में हत्या करने की बात स्वीकारी है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या मेंं प्रयुक्त भुजाली, कार अौर दो मोबाइल बरामद कर ली है।

गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा ने महज 12 घंटे में इस कांड का खुलासा कर गिरिडीह के लोगों के आक्रोश को समाप्त कर दिया है। अनिल यादव की हत्या करके उसके शव को प्लास्टिक में लपेटकर पीरटांड़ के पालगंज खेताडाबर मार्ग स्थित खुखरा मोड़ के आगे मंगलवार को फेंक दिया था। गिरफ्तार बड़ा बाबू खुखरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर का रहने वाला है। गिरिडीह में वह अनिल यादव की कालोनी अलकापुरी में ही रह रहा था। वहीं अनिल यादव तिसरी का मूल निवासी था।

पुलिस अभी इस बात का खुलासा नहीं कर रही है कि बैजू के साथ हत्या में और कौन-कौन था। लोगों को यह बात नहीं पच रही है कि बैजू ने अकेले हत्या कर शव को कार पर लोड किया और फिर करीब 20 किमी दूर पीरटांड़ के सुनसान इलाके में ले जाकर फेेंक दिया। लोगों की मांग है कि पुलिस इस कांड में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार करे।

विदित हो कि अनिल यादव की हत्या से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की रात शहर के टावर चौक को जाम कर दिया था। गिरिडीह के पूर्व भाजपा विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, नुनूलाल मरांडी, चुन्नूकांत समेत कई भाजपा नेता वहां मौजूद थे। पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचकर लोगों को समझाबुझा रहे थे। आक्रोशित लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लोगों में प्रशासन और सरकार के प्रति गुस्सा था। इधर इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए एसपी दीपक कुमार शर्मा ने डुमरी के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआइटी गठित की थी।

विदित हो कि पीरटांड़ में अज्ञात युवक की हत्या कर शव फेंकने से सनसनी फैल गई थी। मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौतम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।

जिसके बाद शव को झाड़ी से उठाकर सड़क में लाया गया। प्लास्टिक खोलने के बाद शव देखा गया। शव को देखने के बाद लगा कि धारदार हथियार से गर्दन काटकर उसकी हत्या की गई है। अंगुली, हांथ को भी काट दिया गया है।

पुलिस ने शव को निकालते समय एक मोबाइल भी बरामद की है। मोबाइल टूट चुका है। उसे तोड़ा गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव मिलने के करीब पांच घंटे बाद उसकी शिनाख्त हो गई।

दोपहर के समय बारिश हो रही थी।इसी बीच शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंका गया है। कुछ लोगों ने बताया कि खेता डाबर तरफ से तीन वाहन बहुत तेज गति से पालगंज की ओर आ रहे थे। संभवतः उन्हीं लोगों ने शव फेंका होगा।

 

बरामदगी

 

घटना में प्रयुक्त खुन लगा भुजाली।

घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार रजि०नं० JH-10CK-4080

अभियुक्त का दो मोबाईल ।

छापामारी टीम में शामिल पुलिस अधिकारी

 

सुमित प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरी।

 

पु०नि० शैलेश प्रसाद, थाना प्रभारी, नगर थाना, गिरिडीह।

 

पु०नि० श्याम किशोर महतो, थाना प्रभारी, मुपफसील, गिरिडीह।

 

पु०नि० मंटु कुमार, थाना प्रभारी, पचम्बा, गिरिडीह।

 

पु०अ०नि० गौतम कुमार, थाना प्रभारी पीरटॉड़।

 

पु०अ०नि० जितेन्द्र कुमार सिंह, थाना प्रभारी, बेंगाबाद।

 

. पु०अ०नि० जगन्नाथ पान, थाना प्रभारी, मधुबन। एवं सशस्त्र बल

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *