पीरटांड़ में गर्दन काटकर अज्ञात युवक की हत्या

0

पीरटांड़ में गर्दन काटकर अज्ञात युवक की हत्या

शव को प्लास्टिक में लपेटकर सड़क किनारे झाड़ी में फेंका

डीजे न्यूज, पीरटांड़, गिरिडीह : पीरटांड़ के पालगंज खेताडाबर मार्ग स्थित खुखरा मोड़ के आगे मंगलवार को प्लास्टिक में लपेटा हुआ युवक का शव मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई।मामले की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौतम कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।
जिसके बाद शव को झाड़ी से उठाकर सड़क में लाया गया।प्लास्टिक खोलने के बाद शव देखा गया। शव को देखने के बाद लगा कि धारदार हथियार से गर्दन काटकर उसकी हत्या की गई है। अंगुली, हांथ को भी काट दिया गया है।
पुलिस ने शव को निकालते समय एक मोबाइल भी बरामद की है। मोबाइल टूट चुका है। उसे तोड़ा गया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस शव की पहचान में जुटी है।

दोपहर के समय बारिश हो रही थी।इसी बीच शव को सड़क किनारे झाड़ियों में फेंका गया है। कुछ लोगों ने बताया कि खेता डाबर तरफ से तीन वाहन बहुत तेज गति से पालगंज की ओर आ रहे थे। संभवतः उन्हीं लोगों ने शव फेंका होगा। इधर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *