राज्यस्तरीय जूडो में गिरिडीह ने जीते सात पदक

0

राज्यस्तरीय जूडो में गिरिडीह ने जीते सात पदक

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में रांची में हुए दो दिवसीय जूडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के जूडो खिलाड़ियों ने सात पदक जीतकर गिरिडीह का नाम रोशन किया है। एक स्वर्ण सहित तीन कांस्य और तीन रजत पदक गिरिडीह के खिलाड़ियों ने जीते हैं। इसकी जानकारी गिरिडीह जिला जूडो संघ के महासचिव उज्जवल सिंह सेंसई ने दी है। उन्होंने बताया कि गिरिडीह से 12 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने रांची गए थे। जिसमें गिरिडीह के सागर रजक ने स्वर्ण, सुषमा साहू, साक्षी कुमारी व नैंसी माइकल ने रजत और नैतिक सिन्हा, लक्की कुमार व सिद्धार्थ ने कांस्य पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है। पदक जीतनेवाले खिलाड़ियों को गिरिडीह जूडो संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष बिजय सिंह, ऋषि सलूजा एवं संघ के संरक्षक डॉ अमरजीत सिंह सलूजा व चुन्नूकांत ने बधाई दी है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *