सीएम से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम व महासचिव राहुल कुमार ने भेंट की

0

सीएम से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम व महासचिव राहुल कुमार ने भेंट की

डीजे न्यूज, रांची  :  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मंत्रालय में आज झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम एवं महासचिव राहुल कुमार ने मुलाकात कर उन्हें संघ के विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संघ के अध्यक्ष एवं महासचिव ने राज्य सरकार की ओर से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के कार्यालय निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने तथा झारखंड प्रशासनिक सेवा के पुनर्गठन किए जाने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है। मौके पर मुख्यमंत्री से उन्होंने झारखंड राज्य में नए अनुमंडल कार्यालय की स्थापना के लिए भी अनुरोध किया है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *