हेमंत सरकार की मदद से बांग्लादेशी घुसपैठियों ने संथाल परगना पर किया कब्जा

0

हेमंत सरकार की मदद से बांग्लादेशी घुसपैठियों ने संथाल परगना पर किया कब्जा

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता

डीजे न्यूज, धनबाद : 

भारतीय जनता पार्टी की वरीय नेत्री व पूर्व विधायक सीता सोरेन जी सोमवार को दुमका से धनबाद पहुंची। धनबाद पहुंचने पर सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, वीरेंद्र हांसदा, मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा आदि ने पुष्पगुच्छ देकर उनका एवं उनकी पुत्री राजश्री सोरेन का स्वागत किया।भाजपा नेत्री श्रीमती सीता सोरेन ने धनबाद परिषदन में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को पूरी तंयमयता से करने का एवं केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा आम जनों के लिए चलाई जा रही विकास योजनाओं को लगातार जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही चुनाव में पुरी मुस्तैदी से जुट जाने को कहा। मीडिया से बात करते हुए सीता सोरेन ने कहा कि राज्य की ढगबंधन की सरकार में आम जनमानस पूरी तरह त्रस्त है। हेमंत सोरेन सरकार की मदद से बांग्लादेशी घुसपैठियों ने आज संथाल परगना को पूरी तरह कब्जा कर लिया है जिसका खामियाजा क्षेत्र के आदिवासी भाई बहनों को उठाना पड़ रहा है। राज्य की वर्तमान सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। इन सब गंभीर विषयों से आम जनमानस का ध्यान भटकाने के लिए चुनावी लोक- लुभावन घोषणा कर रही है। हेमंत सोरेन सरकार ने चुनाव के बाद आम लोगों को ₹100000 देने की घोषणा की है इस पर श्रीमती सोरेन ने कहा कि अभी तो उनकी ही सरकार है क्यों नहीं अभी योजना को लागू कर रहे हैं? मईयां योजना में बिचौलिये पूरी तरह हावी हैं जो कांग्रेस एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग हैं। अबुआ आवास, अबुआ राज बोलकर अपनापन जगाकर, अबुआ अबुआ बोलकर हमारे भोले- भाले आदिवासियों को ठगने एवम लूटने का कार्य यह सरकार कर रही है। अब आदिवासी भाई बहनों को जागरूक होने की आवश्यकता है। आदिवासी बहनों से मुस्लिम युवक बरगला कर शादी कर आदिवासी जमीन पे कब्जा कर रहे हैं। यह खेल झारखंड में बेरोकटोक इस सरकार की मदद से चल रहा है। आज झारखंड में आदिवासियों की संख्या घटती चली जा रही है। यह एक गंभीर चिंता का विषय है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार सिर्फ वोट बैंक बढ़ाने को चुप्पी साधे हुए है। इसके लिए सीधे तौर पर राज्य सरकार दोषी है। इस सरकार के दिन पूरे हो चुके हैं। राज्य की जनता जाग चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। इस मौके पर मानस प्रसून, वीरेंद्र हांसदा, पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, राजकुमार मंडल, नित्यानंद मंडल, रितेश बहादुर सिंह, मनोज रिंकू, स्वरूप भट्टाचार्य, डी के सिंह, संजीत सिंह, रंजीत शर्मा, अमरजीत कुमार, बबलू, संदीप सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *