पूर्व मंत्री बच्चा सिंह नहीं रहे

0

पूर्व मंत्री बच्चा सिंह नहीं रहे

डीजे न्यूज, धनबाद : पूर्व मंत्री एवं झरिया के पूर्व विधायक बच्चा सिंह का सोमवार दोपहर धनबाद के एक नर्सिंग होम में इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर उनके सूर्यदेव नगर स्थित आवास लाया गया। जहां झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह समेत परिवार के सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी। देर शाम उनके पार्थिव शरीर को बनारस ले जाने की तैयारी है। विभिन्न दलों के नेताओं का जुटान पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए हो रहा था। बच्चा सिंह दो बार झरिया से विधायक चुने गए हैं। दिग्गज नेता सूर्यदेव सिंह के वह अनुज थे। सूर्यदेव सिंह के निधन के बाद जनता मजदूर संघ एवं झरिया विधानसभा क्षेत्र की कमान उन्होंने संभाली थी।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *