झारखंड में लागू होगा एस एन ए स्पर्श

0

में लागू होगा एस एन ए स्पर्श

अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 

डीजे न्यूज, धनबाद: ट्रेजरी बिलिंग सिस्टम में लागू किए जाने वाली नई प्रणाली झारखंड एस.एन.ए. स्पर्श (सिंगल नोडल एजेंसी) को लेकर शनिवार को जिला कोषागार पदाधिकारी सह मास्टर ट्रेनर पंकज कुमार ने सभी विभाग के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया।

उन्होंने बताया कि ट्रेजरी सॉफ्टवेयर में परिवर्तन किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए अन्य राज्यों की तरह झारखंड में एस.एन.ए. स्पर्श लागू किया जाना है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम (पी.एम.एफ.एस.) से फंड मैनेजमेंट किया जाता था। वहीं राज्य सरकार द्वारा इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (आई.एफ.एम.एस.) से फंड का अलॉटमेंट और बजट कोषागार द्वारा किया जाता था। इसके बाद ई – कुबेर से रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया द्वारा भुगतान किया जाता था। अब पी.एम.एफ.एस., आई.एफ.एम.एस. और ई – कुबेर के स्थान पर झारखंड एस.एन.ए. स्पर्श लागू किया जाएगा। ट्रेजरी बिलिंग की नई प्रणाली से केंद्र एवं राज्य सरकार दोनों का नियंत्रण रहेगा और डाटा का आसानी से सत्यापन किया जा सकेगा। प्रशिक्षण में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार, निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, कोषागार के आकाश कुमार, सतेन्द्र कुमार के अलावा आपूर्ति, भवन, मत्स्य सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *