कोल कर्मियों की समस्याओं का प्रबंधन जल्द करें निदान: रणविजय

0

कोल कर्मियों की समस्याओं का प्रबंधन जल्द करें निदान: रणविजय

डीजे न्यूज, तेतुलमारी , धनबाद : कोल कर्मियों से जुड़े विभिन्न समस्याओं को लेकर बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह ने शनिवार को कतरास क्षेत्र के जीएम जेएस महापात्रा के साथ वार्ता की। तेतुलमारी स्थित कतरास क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में हुई वार्ता के दौरान रणविजय ने जीएम के समक्ष समस्याओं को रखते हुए कहा कि कोल कर्मियों की मेहनत की वजह से ही कंपनी मुनाफा कमा रही है। लेकिन मेहनतकश कर्मी क ई समस्याओं से जूझ रहे हैं। जीएम ने समस्याओं के समाधान के लिए जल्द कदम उठाने का भरोसा दिया। संघ के क्षेत्रीय छोटू सिंह के अलावा यूनियन के पदाधिकारी, बीसीसीएल के अधिकारी उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *