पानी की मांग को ले महिलाओं ने किया प्रदर्शन

0

पानी की मांग को ले महिलाओं ने किया प्रदर्शन

डीजे न्यूज, कतरास, धनबाद : श्यामडीह मोड़ के समीप स्थित कोल डंप कालोनी व दुर्गा कॉलोनीवासी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को महिलाओं ने मोर्चा संभाला और पंप घर के समीप प्रदर्शन किया। उनलोगों का कहना है कि कॉलोनी में करीब दो हजार की आबादी है, लेकिन पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। पंप घर का मोटर पुराना रहने के कारण अक्सर खराब हो जाता है। परिणामस्वरूप कालोनी में दो माह से पानी की आपूर्ति ठप है। कालोनीवासी खरीद कर पानी पीने को मजबूर हैं। अगर 10 दिनों के अंदर पानी की आपूर्ति नहीं कराया गया तो पंप घर में ताला लगाकर वहीं धरना पर बैठेंगे। प्रदर्शन में बुधनी देवी, निर्मला देवी, जानकी देवी, डेजी देवी, शशिकला देवी, मुनिया देवी, दुलारी देवी, पेमनी देवी, रीता देवी, कैली देवी आदि शामिल थी।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *