गिरिडीह भाजपा पूर्वी मंडल कार्यकारिणी की बैठक को लेकर मंथन

0

गिरिडीह भाजपा पूर्वी मंडल कार्यकारिणी की बैठक को लेकर मंथन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : 

गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पूर्वी भाग भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को मोहनपुर में होगी। इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को महामंत्री प्रदीप राय मंडल की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी सेवानिवृत इंजीनियर सह प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता विनय कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 11 बजे से पंचायत भवन मोहनपुर में पूर्वी भाग मंडल कार्यकारिणी समिति की बैठक होने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है। उक्त बैठक में 28 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात प्रत्येक बूथ पर सुनने एवं मन की बात सुनने के तुरंत बाद सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष की अध्यक्षता में बूथ कमेटी के साथ बैठक होगी। बैठक में रजिस्टर पंजी में सभी कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति से संबंधित हस्ताक्षर करना है। साथ ही कार्यकारिणी की बैठक में सभी सांगठनिक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। उक्त बैठक में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक पंडित, भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंन्हा, वरिष्ठ नेता तुलो राणा, अजीत राणा, गौतम कुमार, पंचानन कुमार, रामेश्वर यादव, वीरेंद्र राय, वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गुप्ता सहित भाजपा के कई सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *